আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची आयकर की टीम, जांच शुरू

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

भिलाई. आयकर विभाग की टीम एक बार फिर मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सोमवार पहुंच चुकी है. टीम ने सौम्या चौरसिया को सर्च वारंट दिखाया है. सूर्या रेसीडेंसी स्थित घर की सील तोड़कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, भिलाई के सूर्या रेसीडेंसी स्थित सौम्या के घर पर आयकर की टीम 28 फरवरी को छापा मारने के लिए पहुंची थी. टीम को जब 28 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने पर कोई नहीं मिला तो उन्होंने घर सील कर दिया था.

http://VIDEO : इस बुजुर्ग महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सौम्या चौरसिया ने कहा कि कार्रवाई करने आई आयकर की टीम ने उससे संपर्क नहीं किया. सौम्या चौरसिया ने कहा कि रविवार को पति और सीए ने आईटी के अधिकारियों से संपर्क किया था. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टीम सोमवार सुबह 8 बजे घर आकर सील तोड़ने की कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि वह आईटी की कार्रवाई में सहयोग करेगी. सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. इसके बाद दोपहर के करीब 12 बजे आयकर विभाग की टीम घर पर पहुंच गई है आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

http://सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की निर्भया के दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटीशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now