আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर इनकम टैक्स का छापा

Published on: February 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी है. आयकर विभाग की टीम ने दोपहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित उनके बंगले पर छापा मारा. टीम में आधा दर्जन अधिकारी और सीआरपीएफ जवान शामिल हैं. वहीं जगदलपुर में भी दो कारोबारियों के ठिकाने पर छापा मारा गया है. इनकम टैक्स की टीम ने भिलाई स्थित सूर्या रेसिडेंसी में छापा मारा है. संभावना जताई जा रही है कि आबकारी विभाग के ओएसडी एपी त्रिपाठी के मकान से मिले दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. दोपहर में सूर्या रेसीडेंसी स्थित ए-21 में जांच टीम पहुंची. लोकल पुलिस भी पहुंच गई है. टीम ने विजय भाटिया और अनूप बंसल के यहां भी दबिश दी है. ये दोनों भी सरकार के काफी करीबी माने जाते हैं.

http://सोने-चांदी के भाव में गिरावट, इतने रुपए तक हुआ सस्ता

आयकर छापा मामले में राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयकर छापा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजभवन पहुंचे. राज्यपाल से मिलकर उन्होंने इस पूरे मामले शिकायत की. सरकार ने राज्यपाल से मिलकर कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. इस मामले में संघीय ढांचा के खिलाफ जाकर काम किया जा रहा है. राज्य सरकार को इस कार्रवाई के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई.

http://निर्भया के दोषी पवन ने दाखिल की क्यूरेटिव याचिका, फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now