नई दिल्ली. इनकम टैक्स मामले में एक्टर सोनू सूद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सोनू सूद के घर पर सर्वे के लिए पहुंच गई है. बुधवार की तरह आज भी आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर पर सर्वे कर रही है. बुधवार को इनकम टैक्स की टीम ने सोनू सूद से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू सूद के फाइनेंसियल रिकॉर्ड्स, इनकम, अकाउंट बुक्स, खर्च से जुड़े डाटा को खंगाला जा रहा है.
https://ढाई लाख रुपए कीमती पैंगोलिन स्केल्स के साथ एक गिरफ्तार
सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद का सपोर्ट किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है. @SonuSood जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था. बता दें कि सोनू सूद का अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.










