আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चार साल की बच्ची से अनाचार, आरोपी कोटवार गिरफ्तार

Published on: July 3, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. चार साल की मासूम से अनाचार का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 30 जून दोपहर 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी वहां से गांव का कोटवार लोकेश सोनवानी (50) गुजरा. बच्ची को देखकर उसने देखा कि आसपास कोई भी नहीं है. इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और चॉकलेट देने के बहाने खेत की तरफ ले गया. वहां उसने बच्ची से अनाचार किया और घर के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया. बच्ची को रोता हुआ देख परिजनों ने उससे पूछा. इस पर बच्ची ने उन्हें बताया इसके बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही तो कोटवार ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया. आखिर बच्ची की तकलीफ परिजन देख नहीं पाए और कोटवार को सजा दिलाने के लिए उतई थाने में मामला दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार किया है.

https://11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव

बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर परिवेश बनाने के निर्देश

अंबिकापुर. कलेक्टर कुंदन कुमार व जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के जायजा लिया. उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला माझा पारा में साफ-सफाई की कमी, अव्यवस्थित शौचालय व कक्षा में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रधानपाठक सुधीर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने व बिना अवकाश स्वीकृति के शाला से अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव व नीति की अनुपस्थित अवधि का वेतन कटौती के निर्देश दिए. कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर परिवेश बनाने का प्रयास करें.

https://‘टप्पू’ ने भी छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now