আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हर हाल में खरीदेंगे 2500 रुपए क्विंटल में किसानों का धान : भूपेश

Published on: November 8, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि चाहे जो भी परिस्थितियां निर्मित हों, छत्तीसगढ़ सरकार अपने किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदेगी. उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ के लोगों एवं किसानों से सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री बघेल आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देना और 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदना अपराध नहीं है. कार्यक्रम में उपस्थित हजारों ग्रामीणों ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन किया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामरी विधानसभा क्षेत्र को 59 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

http://किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज की मांग पर मुख्यमंत्री ने चांदो को तहसील बनाने के साथ ही अन्य मांगो को बजट में शामिल करने की बात कही. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गहिरा गुरूजी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में समाज को जागरूक किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में मंदी है लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका कोई प्रभाव नहीं है. इस साल छत्तीसगढ़ के बाजारो में रौनक रही है. सराफा बाजार में 84 प्रतिशत, आटोमोबाईल सेक्टर में 13 प्रतिशत सहित व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों में भी वृद्धि हुई है. उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों से आग्रह किया कि वे धान के पैरे को जलाने के बजाए गौठानों में दान करें ताकि वहां पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान राशि का वितरण किया.

http://छात्राओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत, 7 शिक्षक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now