बसना. बसना नगर पंचायत क्षेत्र में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते वार्डों में समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है. गौरवपथ में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. जगह-जगह गड्ढों से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. व्यवसायी स्वयं के खर्चे से गढ्ढों को भरवाकर आवागमन करने मजबूर हैं. नगर पंचायत वर्तमान में अधिकारीविहीन हो गया है. तत्कालीन सीएमओ नारायण साहू के मनमाने व्यवहार की विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह से शिकायत करने पर उन्हें रायपुर सचिवालय में नियुक्त कर दिया गया है. उनका प्रभार पिथौरा सीएमओ को दिया गया है पर पिथौरा से रहकर बसना नगर पंचायत की समस्याओं का निराकरण संभव दिखाई नहीं दे रहा है.
http://VIDEO : ITBP के जवानों को सैल्यूट करते बच्चे का जोश देखिए, खुश हो जाएगा आपका दिल

गौरवपथ के लगभग सभी खम्भों की लाइट बंद है. कुल 7 बल्ब जल रहे हैं जिससे अंधेरे का साम्राज्य स्थापित हो गया है. साथ ही जगह-जगह गड्ढों के कारण समस्या विकराल रूप ले चुकी है. गौरवपथ क्षेत्र वार्ड 9, 10, 11 एवं 12 अंतर्गत आता है. नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड 11 का प्रतिनिधित्व करते हैं उनका प्रयास रहता है समस्या निराकरण हो पर अधिकारी की मनमानी और कमजोर नेतृत्व क्षमता का भार आम जनता पर पड़ रहा है. बरसात में उक्त समस्याओं से सांप-बिच्छू आदि से नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. जल्द नगर पंचायत सीएमओ की नियुक्ति नहीं हुई और नवरात्र, दीपावली पर्व के पूर्व बिजली व्यवस्था नही सुधारी गई तो बसना नगर प्रकाश के त्यौहारों नवरात्रि और दीपावली पर अंधेरे की गिरफ्त में रहने मजबूर रहेगा.
http://आ गया नया PVC आधार कार्ड, न भीगने का डर न गलने की चिंता, घर बैठे ऐसे मंगाएं







