আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अश्लील वीडियो मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

रायपुर. अश्लील वीडियो मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परस राम चंद्राकर को विभाग ने निलंबित कर दिया है. करीब दो महीने पहले प्रभारी DEO की कार में रोमांस करते हुए फोटो और वीडियो वायरल हुआ था. कार के शीशे पर पोस्टर लगा था- शासकीय कार्य पर छत्तीसगढ़ शासन. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पहचान की गई. जिसमें वायरल वीडियो में कार के अंदर अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति की पहचान महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर के रूप में हुई थी.

https://सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण

उनका मूल पद प्राचार्य है. वीडियो में जो कार का नम्बर सीजी 04, एम क्यू 0669 दिख रहा था वह भी चन्द्राकर के नाम से ही रजिस्टर्ड है. निलंबन आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि, चन्द्राकर एक विभागीय महिला कर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए थे. उनके कृत्य को छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम -3 ल विपरीत कदाचार व गम्भीर नैतिक पतन की श्रेणी में मान कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया है.

https://संसदीय सचिव की कुशल रणनीति की बदौलत जनपद सदस्य पद पर अरीन की शानदार जीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now