আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बारिश से धान को बचाने में नाकाम फड़ प्रभारी और प्रबंधक को खरीदी कार्य से हटाया

Published on: February 8, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. बे-मौसम बारिश से धान फड़ को बचाने में नाकाम फड़ प्रभारी और समिति प्रबंधक पर कार्रवाई की गाज़ गिरी है. मामला कसडोल तहसील के धान खरीदी केंद्र कोसमसरा का है. फड़ प्रभारी फीरेन्द्र साहू को नौकरी से बाहर करने के लिए सहकारी समिति के संचालक मंडल को आदेशित किया गया है, वहीं समिति प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार साहू के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संयुक्त पंजीयक सहकारिता को अनुशंसा की गई है. लापरवाह दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से हटा दिया गया है. कसडोल के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के आज औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी और उनकी अनुशंसा के आलोक में उप पंजीयक सहकारिता ने यह कार्रवाई की है.

http://महिला SI की गोली मारकर हत्या, आरोपी बैचमेट ने की खुदकुशी

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार कोसमसरा खरीदी केंद्र से आज फड़ प्रभारी और समिति प्रबन्धक नदारद पाए गए. उपार्जन केंद्र में भंडारित धान को पानी से बचाव का समुचित इंतजाम नहीं किया गया था. अधिकांश धान बगैर केप कवर के पानी में भीग रहा था. समय पूर्व सूचना के बावजूद उन्होंने धान की पर्याप्त सुरक्षा नहीं करके आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है. जबकि समिति को धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. लिहाज़ा प्रथम दृष्टया फड़ प्रभारी फिरेन्द्र साहू और समिति प्रबंधक राजेन्द्र कुमार साहू को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है.

http://चीन से लौटे दुर्ग के तीन संदिग्धों में कोरोना वायरस नहीं, दो की रिपोर्ट आनी बाकी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now