আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हर हाल में कोरोना संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी : सीएम भूपेश

Published on: June 13, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना-प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़ीटीविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गई है. इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है. इससे सबक़ लेने की ज़रूरत है. छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं. संक्रमण दर 2 प्रतिशत से भी नीचे है, मृत्युदर भी बहुत कम है. राज्य में नए मरीजों तथा कुल सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बहुत थोड़ी रह गई है.

http://फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस

श्री बघेल ने कहा है कि हमने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से प्रियजनों को खो दिया है. अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है. राज्य में अब जाकर विकास ने फिर रफ्तार पकड़ी है. हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ में कोरोना को दुबारा फैलने से रोकना होगा. कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहना जरूरी है. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होने कहा है कि सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है. टीके को लेकर किसी भी तरह के अफवाह या भ्रम में पड़ने से बचें.

घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now