আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खबर का असर : आपत्ति के बाद अंतत: शराब दुकान भी बंद

Published on: July 20, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी सरकारी शराब दुकान खुली होने की खबर के बाद अंततः आज से लॉकडाउन अवधि तक नगर की शराब दुकान बंद करवा दी गई. ज्ञात हो कि आज युवक कांग्रेस द्वारा भी नगरजनों की आपत्ति के बाद स्थानीय प्रशासन से लिखित आवेदन देकर शराब दुकान बंद करने की मांग की थी. कोरोना से शहर में दो लोगों के संक्रमण के बाद नगर शनिवार से नगर को पूर्ण लॉकडाउन किया गया था जिसमें मात्र मेडिकल दुकानों के अलावा सभी अन्य दुकानें बंद करवा दी गई थी. पर इस दौरान सरकारी शराब दुकान को प्रशासन द्वारा बंद नही कराया गया था. जिससे संक्रमण की आशंका को देखते हुए cgjanadesh.com ने खबर प्रसारित की थी. इसके बाद आज सुबह स्थानीय युवक कांग्रेस के नेताओ ने भी सरकारी शराब दुकान खुलने पर आपत्ति करते हुए उसे बंद करने हेतु लिखित आवेदन स्थानीय प्रशासन को दिया था.

http://शराब दुकान को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

रायपुर. गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास आये एक किसान कृष्ण कुमार चक्रधारी ने भगवान गणेश की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की. श्री चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका परिवार गणेश भगवान की मूर्ति भी बनाकर बेचता है. उन्होंने गणेश उत्सव के लिए 36 मूर्तियां बनाई है, कोरोना संक्रमण के कारण मूर्तियां बेचने को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि गणेश उत्सव के लिए भगवान की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी जाए. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 40425 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now