আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांजी हाउस में अवैध कब्जा, जेसीबी से जमींदोज किया गया

Published on: January 28, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. पूर्व शराब ठेकेदार द्वारा नगर के एकमात्र कांजी हाउस में विगत करीब दशक भर से किए गए कब्जे को गुरुवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा जमींदोज कर कब्जा मुक्त करवाया गया. ज्ञात हो कि उक्त कांजी हाउस को तात्कालिक प्रशासन द्वारा एक वर्ष के लिए किराए पर शराब ठेकेदार को दिया गया था पर समयावधि के बाद नगर पंचायत स्थल खाली करने की बजाय उसे अपने एक स्टाफ को निवास हेतु दे दिया गया था जिसकी शिकायत के बाद उक्त कार्रवाई की गई. स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को पुराना कांजी हाउस भवन से अवैध कब्जा धारी को बेदखल करते हुए प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में दलबल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जे को जेसीबी से जमींदोज कर कब्जा मुक्त करवाया गया.

https://धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के अमले को अवैध कब्जाधारी के विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय एसडीएम के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई. बताया जाता है कि शराब ठेकेदारी के समय नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा उक्त पुरानी कांजी हाउस भवन को शराब ठेकेदारों को शराब दुकान संचालित करने के लिए प्रतिवर्ष अनुसार किराए पर दिया था. इसी दरमियान एक पुराने शराब ठेकेदार के द्वारा उक्त कांजी हाउस भवन पर दशक भर से ज्यादा समय से कब्जा कर लिया गया था.

https://SC ने प्रमोशन में आरक्षण के मानकों में हस्तक्षेप से किया इनकार

बेदखली की कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी कसडोल जनपद अध्यक्ष के द्वारा मौके पर उक्त स्थल को अपना होने का दावा प्रस्तुत किया गया एवं कब्जा हटाने आए नपं कर्मियों को रोका जाने लगा. तभी मौके पर मौजूद नगर पंचायत के सीएमओ महेंद्र गुप्ता के द्वारा उपरोक्त संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर उनके पास वैध दस्तावेज नहीं था. जिसके चलते उनके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका और प्रशासन ने सख्ती से कब्जाधारी को बेदखल किया गया. पूरी कार्रवाई स्थानीय नगर पंचायत द्वारा तहसीलदार, राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न की गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now