नई दिल्ली. हमारे देश में पान बहुत शौक से खाया जाता है. कई जगहों पर खाना खाने के बाद इसे खाने की परंपरा भी है. लजीज पान खाने से ना सिर्फ आपका मुंह मीठा होता है बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी होते हैं. आयुर्वेद में भी बताया गया है कि रोजाना पान खाने से वात और कफ दोष दूर होते हैं. सिरदर्द को दूर करने में पान काफी फायदेमंद है. इसमें एनलजेसिक गुण होते हैं जिसकी वजह से इसकी तासीर ठंडी होती है. इसका सेवन करते ही खाने वाले को ठंड भरी राहत का एहसास होता है. पान खाने से हमारी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है. जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए पान की पत्ती चबाना अच्छा है. यह बॉडी के मेटाबॉलिजम रेट को बढ़ाता है.
http://माथे पर तिलक लगाने के ये हैं जबरदस्त चमत्कारी फायदे
इसके अलावा यह गैस्ट्रिक अल्सर को ठीक करने में भी मददगार है. 2012 में पान के पत्तों पर एक शोध किया गया था, जिसके अनुसार इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो क्रॉनिक माइलॉइड ल्यूकेमिया (CML) से लड़ने में मददगार हैं. इस शोध को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल बायॉलजी के अलावा दो अन्य भारतीय संस्थानों ने भी किया था. इस रिसर्च में सामने आया था कि पान के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो बोन मेरो कैंसर को खत्म करने में मदद करता है. पान के पत्तों में शामिल कुछ तत्व बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करते हैं. जो लोग पान खाते हैं उनके लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर सामान्य बना रहता है, जिस वजह से मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है. मसूड़ों में किसी तरह की गांठ या सूजन है वो भी इसके सेवन से कम हो जाती है.
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716











