আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारी 8 दिन के रिमांड पर

Published on: October 13, 2022
---Advertisement---

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. दो कारोबारियों को भी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. हालांकि ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी. कोर्ट ने अपने फैसले में सुनाया है कि पूछताछ रायपुर में वकीलों की मौजूदगी में होगी, लेकिन संपर्क नहीं कर सकते. प्रत्येक दो दिनों में एक घंटे वकील से मुलाकात कराई जाएगी.

https://नाबालिग से शादी के बाद सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी रेप : हाईकोर्ट

ईडी ने कोर्ट में बताया है कि समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है. इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला. इस रिमांड का विरोध करने कुछ नामी वकील भी आरोपियों की तरफ से कोर्ट में बहस किए. ईडी के पास जब्त सोना की कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है. इधर, बचाव पक्ष ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताया है. गिरफ्तारी को भी अवैध बताया है. उनका कहना है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला तो आईटी का है. इसमें ईडी का क्या काम?

https://रेलवे का हनुमान जी को नोटिस- जमीन खाली कीजिए वरना कानूनी कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now