আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुष्कर्म के आरोपी IAS अधिकारी निलंबित, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. दुष्कर्म के आरोपी आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया. आईएएस पाठक पर जांजगीर जिले का कलेक्टर रहते हुए अपने चैंबर में महिला से दुष्कर्म का आरोप है. इस संबंध में एक महिला ने बुधवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई थी. बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव आरपी मण्डल को को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि महिला ने थाने एफआईआर दर्ज कराई है कि जांजगीर-चांपा के तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने अश्लील वाट़स एप चैटिंग की है और अपने चैंबर में दुष्कर्म किया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान और मोबाइल में किए गए वाट्सएप मैसेज की कॉपी के आधार पर पूर्व कलेक्टर के खिलाफ धारा 376, 506, 509 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

http://फिरौती के लिए नाबालिगों का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार

दावा-आपत्ति 6 जून तक

धमतरी. एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे. प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन के बाद सूची गत 25 मार्च को जारी किया गया. परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी से के मुताबिक लॉकडाउन होने की वजह से दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं किया जा सका. अब उक्त सूची पर यदि किसी आवेदनकर्ता को आपत्ति हो तो आगामी 6 जून तक कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है. दिए गए समय अवधि के बाद मिले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा.

http://हार्दिक पांड्या ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, इस भारतीय को दी कप्तानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now