नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. यह 2 मिनट 14 सेकंड का है. इसमें देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस में है, और रोती हुई नजर आ रही है. इस बच्ची से उसकी मां पूछ रही है कि क्यों रो रही है? मैंने तो अभी आपको डांटा भी नहीं. यह सुनकर बच्ची फिर रुआंसी हो जाती है. मां दोबारा फिर से जब यही सवाल पूछती है तो बच्ची बोलती है कि पहले आप रिकॉर्डिंग बंद करो, तो ही आपको बताऊंगी. मां कहती है कि पहले बताओ फिर रिकॉर्डिंग बंद करूंगी.
https://Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वह मान जाती है, और कहती है कि मुझे पापा की बहुत याद आती है. इतना कहते ही उसकी आंखों में फिर आंसू आ जाते हैं. आंखों में आंसू लिए बच्ची कहती है कि पापा समय से खाना नहीं खाते. वो रो-रोकर अपनी बात अपनी मां को बताती है. हालांकि इस दौरान बच्ची की मां उसे यह समझाने की कोशिश करती है कि उसके पिता को अपने ग्राहकों की देखभाल करने के लिए खाना छोड़ना पड़ा, इस पर लड़की कहती है, तो मम्मा, इंसान खाना खाएगा ना … वो भी तो खाना खाते हैं, तो मेरे पापा भी तो खाना खाएंगे ना. अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया
मुझे पापा की टेन्शन होती है, क्या करूँ. pic.twitter.com/Dy482r8m83
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 4, 2022










