আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hyundai i20 N Line भारत में लॉन्च, मिलेगा स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Published on: September 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. हुंडई ने भारत में आई20 का नया वेरिएंट Hyundai i20 N Line लॉन्‍च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्‍स-शोरूम कीमत 9.84 लाख रुपए रखी गई है. इसके टॉप-लाइन मॉडल की एक्‍स-शोरूम कीमत 11.75 लाख रुपए है. स्पोर्टी दिखने वाली हैचबैक में नया अलॉय डिजाइन और ‘N’ लोगो के साथ R16 डायमंड कट अलॉय व्हील उपलब्‍ध कराए गए हैं. हुंडई आई-20 एन लाइन को बेहद आकर्षक और स्पोर्टी लुक दिया गया है. इस कार को तीन ट्रिम्स N6 (iMT), N8 (iMT) और N8 (DCT) में उपलब्ध कराया गया है. ग्राहक हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन या सीधे डीलरशिप पर पहुंचकर 25,000 रुपए की टोकन राशि जमा कर कार बुक करा सकते हैं.

https://एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 इंडिया-स्पेक i20 N लाइन को सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है. यह इंजन 120 hp का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स शामिल हैं. डीसीटी गियरबॉक्स अब पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है. हालांकि, ह्यूंदै ने i20 के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें, i20 N लाइन में स्टैंडर्ड i20 मॉडल के सभी इक्यूपमेंट्स मिलते हैं. यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन सनरूफ, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और बहुत से फीचर्स से लैस है.

https://इस सप्ताह भी बारिश नहीं हुई तो सूखे की चपेट में आ जाएगी 50 फीसदी फसल

इसके अलावा i20 N Line में एक नया वॉयस रिकॉग्निशन फंक्शन भी मिलता है. ह्यूंदै ने ब्लूलिंक एप को भी अपडेट किया है जिसमें 16 फ्री ओवर-द-एयर मैप अपडेट्स की सुविधा मिलती है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में 6 एयरबैग, टीपीएमएस, रियर-व्यू पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और बहुत कुछ शामिल हैं. आई20 N लाइन 4 मोनोटोन पेंट ऑप्शन में उपलब्ध है- थंडर ब्लू (नया रंग), फायरी रेड, टाइटन ग्रे और पोलर व्हाइट. इसके साथ यह दो डुअल-टोन पेंट ऑप्शन- फैंटम ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ फायरी रेड में आती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now