नई दिल्ली. Hyundai Motor अपनी कई कारों पर बंपर डिस्काउंट्स और ऑफर लेकर आई है, जिनका फायदा आप इस महीने के आखिर तक उठा सकते हैं. हुंडई जिन कारों पर छूट दे रही है उनमें Grand i10 Nio, Hyundai Santro, Hyundai Kona शामिल हैं. इस ऑफर में ग्राहक चुनिंदा मॉडल की खरीदारी पर 1.50 लाख रुपए तक की छूट पा सकते हैं.
Grand i10 NIOS पर 45 हजार तक की छूट
Grand i10 NIOS पर 45,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है. यह ऑफर दोनों टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है. इस मॉडल के पेट्रोल मॉडल पर कंपनी 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट है. इसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट के साथ कॉरपोरेट ऑफर भी दिए जा रहे हैं. इसके CNG वेरिएंट पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट है.5000 रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी है. इसके साथ 10 हजार रुपए के एक्सचेंज बोनस का भी ऑफर है. ये कार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है. ग्रैंड i10 की बाजार में कीमत 5.19 लाख से लेकर 8.40 लाख रुपए तक है.
http://फास्ट एंड फ्यूरियस 9 का ट्रेलर रिलीज, विन डीजल-जॉन सीना आमने-सामने
Hyundai Santro पर15 हजार तक की बचत
हुंडई की एंट्री लेवल कार Santro पर कंपनी 15,000 रुपए तक का फायदा दे रही है. इस कार पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी हैं. हुंडई Santro में कंपनी ने 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन है. बाजार में इसकी कीमत 4.67-6.35 लाख रुपए तक है.
Hyundai Kona पर 1.5 लाख तक डिस्काउंट
Hyundai की इलेक्ट्रिक SUV Kona पर 1.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार की कीमत करीब 25 लाख रुपए है. इसमें 39.2kWh की क्षमता के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 136PS की दमदार पावर और 395Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक जा सकती है.
http://घरेलू विवाद में बड़े ने छोटे भाई की कर दी हत्या
लॉकडाउन का असर : मंदिर सूने, मनोकामना ज्योति भी 25 फीसदी कम https://t.co/E4k5fOvVko
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 15, 2021










