আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गिरफ्तार

Published on: December 17, 2021
---Advertisement---

भिलाई. एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई दी. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अधजली हालत में लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को रायपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार फरीदनगर निवासी साजिद खान गुरुवार दोपहर अपने घर पहुंचा और पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगा. उसकी पत्नी नाजनीन निशा (32) उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना. दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया और पति गुस्से में आकर पत्नी से मारपीट करने लगा.

https://Tecno Spark 8T बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस

बाद वह घर के अंदर से पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर आया और नाजनीन पर डाल दिया. बाद उसने माचिस से आग लगा दी. देखते ही देखते नाजनीन आग की लपटों में घिर गई और चीखते-चिल्लाते हुए बाथरूम के अंदर भागी और नल के नीचे बैठ गई. इससे आग तो बुझ गई लेकिन अधिक झुलस जाने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गई. शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी तुरंत साजिद के घर पहुंचे. उन्होंने नाजनीन को बाथरूम से बाहर निकाला और लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बाद नाजनीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 50% जल चुकी है.

https://अमानक स्तर की धान खरीदी और क्वालिटी के मापदंडों का पालन नहीं, फड़ प्रभारी निलंबित, दो को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now