আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार इंदरपुर गांव में रहने वाले बलराम पटेल (25) को मिर्गी की बीमारी है. वो रोज मिर्गी की बीमारी दूर करने की दवाई लेता है. रविवार को दोपहर 4 बजे बलराम पटेल का 7 महीने का बच्चा रोने लगा. बलराम की पत्नी जसवंतिन (23) उसे मिर्गी की ही दवा (सिरप) पिलाने लगी. यह देखकर बलराम ने मना किया, लेकिन जसवंतिन नहीं मानी. दोनों के बीच विवाद होने लगा.

https://मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुंच मार्ग निर्माण की मांग, संसदीय सचिव ने लोक निर्माण मंत्री का किया ध्यानाकर्षित

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए बलराम ने वहीं रखी साड़ी से जसवंतिन का गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद बलराम घर पर ही था. इस बीच रात को करीब 8-9 बजे के बीच उसके परिजन घर पर पहुंचे. जसवंतिन की लाश देखपरिजन हैरान रह गए, उन्होंने बलराम से पूरी बात की जानकारी ली. बाद परिजनों ने ही बसना थाना में सोमवार को बलराम के खिलाफ शिकायत की. पुलिस जब बलराम के घर पहुंची, तब बलराम जसवंतिन की लाश के ही बगल में बैठा था. बच्चा भी वहीं था. पुलिस ने बलराम को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में बलराम ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

https://साउथ सुपरस्टार विजय ने अपने मां-बाप सहित 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें क्या है मामला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now