महासमुंद. दंपत्ति के बीच हुए आपसी विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया. जान बचाने के लिए पत्नी पुराने घर चली गई और इधर, पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलु चौकी के कछारडीह की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिनेश यादव (23) का पत्नी सविता यादव (22) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई और गुस्से में दिनेश ने सविता पर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया.
http://भारतीय जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ संस्थापक कार्यकर्ता ईश्वर लाल नहीं रहे
घायल सविता जान बचाने गांव में निवासरत अपने जेठ के यहां चली गई. जहां से संजीवनी 108 से सविता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इधर, दिनेश ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी बड़े भाई को उसके घर पहुंचने पर हुई जहां भाई को उनकी लाश फांसी पर लटकती मिली. मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया. चौकी प्रभारी साव ने बताया कि मामले में घायल पत्नी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना का कारण क्या था. मामले में विवेचना जारी है.
http://शादी के बंधन में बंधे बुमराह, संजना गणेशन संग लिए सात फेरे







