আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

Published on: January 24, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले हैं. पुलिस के अनुसार सुशील कुमार यादव (35) अपनी सुनीता (30) के साथ भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंजगिरी बस्ती में किराए के मकान रहते थे. सुशील एसबीआई के एटीएम विंग में नौकरी करता था. दूसरे लॉकडाउन के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. बाद से सुशील घऱ में रहता था. आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था. रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. बाद सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने आवाज लगाई.

https://Vivo Y21A बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने दरवाजा को धक्का देकर खोला. उसने देखा कि अंदर सुशील और उसकी पत्नी साड़ी के फंदे से लटके हुए हैं. पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. नोट में लिखा गया है कि मुझे पैसा कमाने के बहुत से मौके मिले, लेकिन मैने पैसा बचाया नहीं। इतना ही नहीं मेरी नौकरी जाने के बाद कई नौकरियों के ऑफर भी मिले, लेकिन मां से दूर हो जाने के डर से मैंने नौकरी ज्वाइन नहीं की. बड़े भाई और भाभी ने माता-पिता और हमारे बीच की दूरियों को बढ़ा दिया. इसके चलते मां बाप ने हमें घर से बाहर निकाल दिया है. इन्हीं सब कारणों से हम सुसाइड कर रहे हैं. दूसरा सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें पत्नी ने भी आर्थिक तंगी और बड़े भाई-भाभी से विवाद का कारण बताया है.

https://खेत में मिले अज्ञात शव का मुक्तिधाम सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now