আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

करंटयुक्त तार का फंदा लगाकर शिकार का प्रयास, दो पकड़ाए

Published on: November 2, 2019
---Advertisement---

पिथौरा/कसडोल. देवपुर वन परिक्षेत्र में ठेलकोडबरी के पास लोहे की करंटयुक्त तार लगाकर शिकार की बाट जोह रहे दो शिकारियों को वन अफसरों ने रंगेहाथ पकड़ कर कार्रवाई की है. उक्त कार्रवाई एसडीओ वन यूएस ठाकुर के निर्देश पर प्रभारी रेंजर एवं वन अमले ने की. देवपुर वन परिक्षेत्र में लगातार हो रहे शिकार के कारण वन विभाग द्वारा लगाए गए मुखबिर की सूचना के बाद शुक्रवार को प्रभारी रेंजर पीआर यादव व अमले ने परिक्षेत्र के गोलझर के पास कक्ष क्र 265 में शिकारियों ने करंटयुक्त तार का फंदा लगाकर शिकार का इंतजार कर रहे 2 ग्रामीण नन्दलाल साहू (50) एवं पोताराम साहू (45) को रंगे हाथ पकड़ लिया.

http://इंद्रावती नदी में नाव पलटने से दो ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

इन्होंने लोहे की तार के फंदे में 440 वोल्ट के विद्युत तार से कनेक्ट कर करंट प्रवाहित किया था. इससे किसी बेगुनाह व्यक्ति की भी मौत हो सकती थी. बहरहाल, दोनों आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. कार्रवाई में मुख्यतः रेंजर पंचराम यादव, डिप्टी रेंजर गीतेश बंजारे, बसंत खांडेकर, वनरक्षक चंद्रशेखर साहू एवं अश्विनी साहू सहित वन अमला शामिल था.

http://काशी में पावर कट, सरकार ने डायरेक्टर को डिमोट कर बना दिया इंजीनियर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now