আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्थगन के बाद भी कॉम्प्लेक्स निर्माण बंद नहीं करने से गुस्साए सैंकड़ों ग्रामीणों ने तोड़ा अवैध निर्माण

Published on: March 6, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम पंचायत परसापाली के आश्रित ग्राम पोटापारा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तहसीलदार के स्थगन के बाद भी कॉम्प्लेक्स निर्माण बंद नहीं करने से गुस्साए पोटापारा के करीब 800 से अधिक ग्रामीणों ने स्वयं ही अवैध निर्माण को तोड़ दिया. करीब 2 घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद भी क्षेत्र के कोई भी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल नहीं पहुंचा. इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने महासमुंद जाते देख ग्रामीणों को शांत करवा कर वहां पंचायत के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाने की घोषणा कर दी जिससे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ. ग्राम पोटापारा के ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पोटापरा ग्राम की सरकारी भूमि पर पूर्व में मुढ़ीपार निवासी जमुना बाई के नाम से कुछ अज्ञात लोग कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना रहे थे.

जिसकी शिकायत स्थानीय विधायक सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों से की गई थी. जिस पर तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश 25.02.2022 को दिया गया. स्थगन आदेश के विपरीत जमुना पति आमिकराम मुढ़ीपार द्वारा यह निर्माण कार्य किया जा रहा और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, इसलिए हम ग्राम पोटापारा, ग्रा.पं. परसापाली के समस्त ग्रामवासियों पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि स्थगन आदेश के विरोध करने के कारण हम लोग जो निर्माण उनके द्वारा किया जा रहा है इसे तोड़ना चाहते हैं. आप हमें अपने ही आदेश की होते उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस बल प्रदान करें ताकि हम इस निर्माण कार्य को रोक तोड़ सकें, अगर पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराएंगे तो पूरे ग्रामवासी तोड़ देंगे.

https://किसान खाद-बीज की तरह समितियों और गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट का कर सकेंगे अग्रिम उठाव

ग्रामीणों के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी देने के बाद भी प्रशासन पूरी तरह मौन रहा. लिहाजा शनिवार और रविवार अवकाश का फायदा उठाते हुए सरकारी जमीन पर भवन कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रारंभ करने एवं प्रशासन की उदासीनता से गुस्साए ग्रामीण महिला बच्चों सहित करीब 800 की संख्या में निर्माण स्थल पहुंच गए. ग्रामीण अत्यधिक गुस्से में थे लिहाजा उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा बनाया गया एक कक्ष भी तोड़ कर धराशायी कर दिया एवं बीम कॉलम को हटाने के लिए 2 दिन का समय प्रशासन को दिया है.

जमुना बाई अति गरीब

ग्रामीण रनसाय ठाकुर, मनीकुमार पटेल, दाऊलाल साहू, माखन ठाकुर, कमलेश्वरी साहू एवं हेमकुमारी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उक्त सरकारी जमीन पर जमुना बाई व्यावसायिक परिसर बनाने में सक्षम नहीं है. उनके नाम से क्षेत्र के भू-माफिया कब्जा कर जमीन हड़पना चाहते हैं. इसलिए पूरे मामले के पीछे जिनका भी हाथ हो उस पर ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे.

https://Women’s WC 2022: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

व्यावसायिक परिसर के लिए 15 लाख स्वीकृत : उषा

इधर, अपने महासमुंद दौरे पर निकलीं जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने पोटापारा के पास ग्रामीणों की भीड़ देखकर उनसे चर्चा की. चर्चा के बाद उन्होंने भी अज्ञात लोगों का सरकारी भूमि पर कब्जे को गलत बताते हुए पंचायतों में व्यावसायिक परिसर बनाने की योजना के तहत मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की उक्त जमीन पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा कर ग्रामीणों के गुस्से को शांत करवाया. बहरहाल, क्षेत्र की बची शासकीय भूमि पर अभी भी भू-माफियाओं की नजर है जिससे अब स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में सरकारी कार्य के लिए भी भूमि मिलना काफी दुष्कर हो जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now