रायगढ़. ब्रजराजगर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर सैकड़ों आंदोलनकारी पटरी पर बैठकर रेलगाड़ियों की यातायात को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में कई स्टेशनों में यात्री सहित माल गाड़ियां खड़ी हुई हैं और हजारों रेलयात्री हलाकान हो रहे हैं. आरपीएफ के अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए हुए हैं पर अपनी मांगों को लेकर सुबह से अब तक रेल रोको आंदोलन जारी है. मुंबई हावड़ा मेल, अहमदाबाद, पुरी जोधपुर, उत्कल एक्सप्रेस, पुरी एलटीटी ट्रेनों के ठहराव को लेकर सुबह 6 बजे से ब्रजराजनगर सिटीजन कमेटी के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रेलवे पटरी पर धरना दिया हुआ है.
रेल रोको आंदोलन से अभी तक आजाद हिंद सुपरफास्ट, ईब और अहमदाबाद, झारसुगड़ा और अहमदाबाद हावड़ा स्टेशनों पर ही खड़ी है. कई स्टेशनों खड़ी ट्रेनों में बैठे यात्री हलाकान हो रहे हैं. बिलासपुर से चर्चा के लिए पहुंचे सीनियर रेल्वे अफसर ने हड़ताली लोगों से बात की, पर उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा. सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त करने स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है.
https://36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन… बिन बुलाए शादी में पहुंचे हजारों लोग







