रायगढ़. धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहाँ तीन साल की अबोध दूधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. धर्मजयगढ़ पतरापारा में सोमवार शाम बच्ची अपने किराए के घर में खेल रही थी, तभी सूनेपन का फायदा उठाकर दरिंदे ने बच्ची के साथ अनाचार किया. बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ अनाचार करने वाला शिक्षक मुरूम जो एक स्कूल में पदस्थ है. जब परिजनों को देखकर बच्ची सहमकर रोने लगी और रो-रो कर किसी तरह आपबीती समझा पाई तो परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुशील कुमार नायक एवं उपनिरीक्षक प्रवीण मिंज की तत्परता से घंटेभर के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
http://जाति प्रमाण पत्र हेतु ग्राम सभा का संकल्प और नगरीय निकायों की उद्घोषणा मानी जाएगी साक्ष्य
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पदस्थापना में फेरबदल
कोरिया. कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख का प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके पदस्थापना में फेरबदल किया है. जिसके तहत तहसीलदार खड़गवां सुधीर खलखो को अधीक्षक भू-अभिलेख जिला कार्यालय कोरिया, नायब तहसीलदार भगवानदास कुशवाहा, खड़गवां को नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार खड़गवां, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भुवनेश्वर टोप्पो को नायब तहसीलदार खड़गवां एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख नीलिमा लकड़ा को नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर हेतु आगामी आदेश तक के लिए दायित्व सौंपा गया है.
http://राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए, पोर्नोग्राफी मामले में हुई है गिरफ्तारी
राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
रायपुर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 तक निर्धारित है. राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए कोई भी सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर अथवा प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज या पॉलीटेक्निक कॉलेज) छत्तीसगढ़ से अथवा पड़ोसी राज्यों के अनुभवी अभ्यर्थी (रोड़ व ब्रिज निर्माण में कन्सट्रशन एवं मेन्टीनेंस का कार्य अथवा समतुल्य योग्यता) वाले निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.pmgsy.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है.







