नई दिल्ली. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का शनिवार सुबह निधन हो गया. वे 78 साल के थे. रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था. रामलक्ष्मण के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है. मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ.
http://चक्रवाती तूफान में बदल सकता है यास, अलर्ट जारी
वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. बता दें रामलक्ष्मण की मुख्य फिल्मों में ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ सहित अन्य हैं. बता दें कि पहले रामलक्ष्मण ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे. उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे. साल 1976 में फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया. बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया.
http://कलेक्टर ने कसडोल-बिलाईगढ़ के 50 प्रभावित गांवों के प्रभारियों से की वन-टू-वन चर्चा










