नई दिल्ली. एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है. आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपए सस्ता हो गया है. हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है. घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. आईओसीएल के मुताबिकदिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपए की जगह 1744 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा. पहले यह 1995.50 रुपए में मिलता था. वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए की जगह 1696 रुपए में मिलेगा.
https://‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस-थ्रिलर से है भरपूर
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपए में मिलेगा. इससे पहले 2009.50 रुपए में मिल रहा था. इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपए कम हुए थे.14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा. बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं. कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है. इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी. यह लगातार छठवां महीना है, जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं.
https://भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश, संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत










