नई दिल्ली. Huawei Y9s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 19,990 रुपए रखी गई है. ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्रिदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा. इसकी सेल 19 मई से ऐमेजॉन से शुरू होगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है. इसमें 6.59-इंच फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) LCD फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Kirin 710F प्रोसेसर मौजूद है.
http://दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2
Huawei Y9s के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP, सेकेंडरी कैमरा 8MP और टर्शरी कैमरा 2MP का है. फ्रंट में 16MP का पॉप-अप कैमरा सेल्फी के लिए मिलेगा. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है. इसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनेस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे सपोर्ट दिए गए हैं. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.
http://पत्नी का मोबाइल व्यस्त मिला तो क्वॉरंटाइन सेंटर से भागकर पति ने काट दी हथेली










