नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल CB Shine SP125 बीएस6 लॉन्च कर दी है. ग्राहकों के लिए एसपी125 बाइक दो वेरिएंट- ड्रम और डिस्क में उपलब्ध रहेगी. नई एसपी 125 बीएसवीआई एक पूर्ण डिजिटल मीटर से सुसज्जित है. इस बाइक की डिलीवरी दो सप्ताह बाद शुरू हो जाएगी. इस बाइक की कीमत 72900 रुपए एक्स शोरूम है. इसके साथ कंपनी छह साल का वारंटी पैकेज भी दे रही है. कंपनी के दावों के अनुसार नई Honda CB Shine SP125 में कुछ बदलाव किए गए हैं.
http://VIDEO : मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं रानी मुखर्जी
इसमें नया 125 सीसी का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है. होंडा का दावा है कि यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.87 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं इसकी बीएचपी पॉवर मौजूदा वर्जन से 0.5 एचपी ज्यादा है. वहीं इसे 5-स्पीड यूनिट के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें एलईडी हेडलैंप दिया गया है. यह फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम यूनिट्स के साथ उपलब्ध है. नई eSP टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक पुरानी बाइक के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी.
http://चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने की जारी










