আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Honda CB200X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: August 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Honda CB200X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह बाइक कंपनी की मौजूदा एडवेंचर बाइक हॉर्नेट 2.0 पर आधारित है. यह एक क्रॉसओवर बाइक है. होंडा CB200X बाइक को 1,44,500 रुपए (एक्स-शोरूम कीमत, गुरुग्राम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. ये बाइक हॉर्नेट 2.0 से ज्यादा अपग्रेड और लेटेस्ट फीचर्स से लैस है. ये एक एडवेंचर बाइक है जिसको लंबी यात्राओं के साथ पहाड़ी और उबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए एक मजबूत डिजाइन दिया गया है. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलिवरी अगले महीने से शुरू होगी.

http://Vivo Y21 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

बाइक पर दो लोगों की आरामदायक सवारी को ध्यान में रखते हुए स्टेप्ड सीट दी गई है, ताकि राइडर के साथ दूसरी सवारी भी उबड़-खाबड़ रास्तों पर आराम से यात्रा कर सकें. होंडा CB200X एक तरह से कम्यूटर बाइक है, जिसमें लंबा स्टांस, अपराइट राइडिंग पोजिशन, ADV-एस्क्यू डिजाइन और डुअल-स्पोर्ट ब्लॉक पैटर्न वाले टायर्स दिए गए हैं. होंडा CB200X में पावर के लिए 184 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है. इसका इंजन 8,500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसमें वही यूनिट दी गई है, जो Honda Hornet 2.0 में मिलती है.

http://5000mAH की बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now