আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गृहमंत्री ने ली रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक, सूचना तंत्र को मजबूत करने दिए निर्देश

Published on: August 20, 2022
---Advertisement---

रायपुर. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके. गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ितों की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं. गृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है.

https://किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत 1750 करोड़ अंतरित

गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं. गृहमंत्री ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके. बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें. गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है.

https://बसों की चेकिंग और 1.44 लाख रुपए वसूली, इधर बेखौफ किराया वसूली

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now