আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

9 जनवरी से 5 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी, वायरल हो रहा आदेश फर्जी

Published on: January 10, 2023
---Advertisement---

रायगढ़. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है. जिसमें कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी किए जाने का उल्लेख किया गया है. कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिला शिक्षाधिकारी बी बाखला ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है. उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजर अंदाज करें.

https://चीतल शिकार मामले का फरार चौथा आरोपी भी पकड़ाया

रोजगार मेला 13 को, 700 पदों पर होगी भर्ती

बिलासपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 13 जनवरी को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसमें निजी प्रतिष्ठानों द्वारा एचआर, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउसकीपिंग, ट्रेनी जैसे 700 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, एमबीए आदि निर्धारित की गई है.

https://टीम इंडिया को झटका, बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now