पिथौरा. सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरुतेग बहादर के 400वें साल प्रकाश पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक संदेश यात्रा कल 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पिथौरा पहुंचेगी. थाना चौक से लेकर पुष्प वाटिका तक नगर में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन भी किया गया है. सिक्ख समाज के प्रधान जगजीत सिंह माटा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादर महाराज की जीवनी व उनके शस्त्र, उनकी तलवार, उनके वस्त्र एवं विश्व के सबसे छोटे गुरुग्रंथ साहिब (वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज) के दर्शन संगत करेगी. श्री गुरु ग्रंथ साहिब का छोटा स्वरूप मात्र 1 इंच का है. नगर के विभिन्न स्थानों पर निशान साहिब सजाया गया है, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं. शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा. गुरु सिंघ सभा पिथौरा ने सभी समाज के लोगों को गुरु तेग बहादर यात्रा संदेश यात्रा में शामिल होने की अपील की है.
https://‘शिक्षा के क्षेत्र में सरकार गंभीर नहीं और विधायक अज्ञानता का परिचय दे रहे हैं’
धूमधाम से मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव
पिथौरा. आज हनुमान जन्मोत्सव पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से हनुमान मंदिरों में पूजा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है. दिन भर के पूजा-हवन के बाद आज ही शाम करीब आधा दर्जन हनुमान मंदिरों में आम भंडारा का आयोजन किया गया है. दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मंदिर चौक, कृषि उपज मंडी में श्रद्धालुओं का दर्शन एवं पूजन हेतु तांता लगा हुआ है. बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पानी टंकी के बाजू स्थित हनुमान मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में लड्डू एवं बूंदी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है.
https://IPL 2022: राहुल-मारक्रम के तूफान में उड़ी KKR, SRH की लगातार तीसरी जीत







