रायपुर. उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साइबर सेल सिविल लाइन में दी गई है. सूचना के अनुसार उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट 12 जनवरी को प्रातः से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है.
http://टीम इंडिया को झटका, जसप्रीत बुमराह भी चौथे टेस्ट से बाहर
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : रोजगारमूलक ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
रायपुर. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रायपुर जिले के युवाओं के लिए आईटीआई माना में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत इलेक्ट्रिकल वाइंडर और इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन ट्रेड में अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. अभ्यर्थियों के लिए योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदक 15 जनवरी तक प्राचार्य आईटीआई माना अथवा जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कलेक्ट्रेट रायपुर परिसर स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल नम्बर 9826403108 और 9827881910 में भी अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर, पता, कोर्स का नाम एवं शैक्षणिक योग्यता लिखकर व्हाट्सअप या एसएम.एस के द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की प्रशिक्षण अवधि 4 माह की होगी. इस दौरान उन्हें सैद्धांतिक एवँ प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.
http://SC ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, 4 सदस्यों की बनाई कमेटी







