धमतरी. बीती रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों युवक एक मोटर सायकल में कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक संदीप साहू, मनोज साहू और विक्रम साहू सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने गांव अंगारा से कुरुद कार्यक्रम देखने गए थे. कार्यक्रम देखने के बाद करीब 12 बजे वापस कुरुद से अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही हाइवे ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दम तोड़ दिया. . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच व कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस के अनुसार हाइवा तेज रफ्तार में थी, जिस वहज से ये हादसा हुआ.
http://VIDEO : आसमान में दिखा भारत का दम, अभिनंदन ने उड़ाया MiG-21
मुख्यमंत्री निवास पर 9 अक्टूबर को जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 9 अक्टूबर को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा. जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीडबैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. जनचौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
http://सीएम भूपेश ने दिखाई संवेदनशीलता, CRPF जवान के मामले में कार्रवाई के निर्देश







