मुंगेली. एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जरहागांव निवासी निराला सोनवानी, पंडरिया निवासी विष्णु भास्कर और फास्टरपुर निवासी मथुरा बंजारा तीनों एक बाइक पर शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार के घर घुटरकुंडी जा रहे थे. तभी बोड़तरा से पंडरिया के बीच चिल्फी क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित हो गई और आगर पुल से जा टकरा गई. हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
http://Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
गार्डन के झूले में फंदे से लटका मिला युवक का शव
धमतरी. एक युवक का शव संदिग्ध हालत में गार्डन के झूले से फंदे से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पास स्थित नेहरू गार्डन में रोज की तरह लोग शनिवार को भी मॉर्निग वॉक के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक का शव झूले में गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा है. इस पर उन्होने पुलिस को सूचना दी. युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
http://दत्तात्रेय होसबोले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह







