नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने देश में नया Pleasure+ XTec स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने भारतीय बाजार में Hero Pleasure+ XTec की कीमत LX वेरिएंट के लिए 61,000 रुपए और Pleasure+ 110 XTec वेरिएंट के लिए 69,500 रुपए तय की है. हीरो मोटोकॉर्प के इस नए स्कूटर में प्रोजेक्टर हेड लाइट मिलती है जो इस सेगमेंट के किसी स्कूटर में पहली बार दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह लंबी और व्यापक पहुंच और एंटी-फॉग फीचर के साथ 25 प्रतिशत ज्यादा लाइट की तीव्रता प्रदान करता है. इसके अलावा, स्कूटर में मिरर, मफलर प्रोटेक्टर, हैंडल बार, सीट बैकरेस्ट और फेंडर स्ट्राइप पर क्रोम फिनिश दी गई है.
https://‘90 प्रतिशत खेती-किसानी में काम करती हैं महिलाएं, पर किसान का दर्जा नहीं’
सीट ड्यूल टोन कलर के साथ आई है जबकि इनर पैनल कलर्ड है. सीट बैकरेस्ट को भी यात्री के लिए ज्यादा आराम के वादे के साथ बेहतर बनाया गया है, जबकि मेटल फ्रंट फेंडर अधिक टिकाऊ होने का दावा करता है. इस स्कूटर में 110cc बीएस-6 इंजन मिलता है. यह इंजन 7000 rpm पर 8 bhp का पावर और 5500 rpm पर 8.7 Nm का टार्क जेनरेट करता है. हीरो प्लेजर+ एक्सटेक को सात कलर ऑप्शन में उतारा गया है.स्कूटर अब कई नए फीचर्स से लैस है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अन्य फीचर्स शामिल हैं.
https://कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना, सचिव निलंबित










