नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक धड़े हीरो इलेक्ट्रिक ने नए फीचर्स के साथ नई हीरो Optima HX इलेक्ट्रिक लॉन्च कर दिया है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अब क्रूज कंट्रोल के साथ उपलब्ध कराई गई है जो एक्टिवेट होने के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड स्पीडोमीटर पर दिखाई देता है. ये क्रूज कंट्रोल आरामदायक राइडिंग के लिए राइडर को एक जैसी रफ्तार बनाए रखने की सहूलियत देता है. राइडर अपनी मनचाही स्पीड पर क्रूज बटन को दबाकर उसी रफ्तार को लगातार बनाए रख सकता है. इसके हरकत में आ जाने के बाद ये स्पीडोमीटर पर दिखने लगता है, इसे बंद करने के लिए आपको सिर्फ ब्रेक मारना होगा या एक्सेलरेथर को थोड़ा घुमाना होगा.
https://नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज
इस ऑप्टिमा एचएक्स इलेक्ट्रिक की एक्स शोरूम कीमत 55,580 रुपए है. हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा कि हमारी आरएंडडी यूनिट लगातार प्रेक्टिकल और बिना झंझट वाली तकनीक पर काम कर रही है और हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर को मजेदार बनाने के लिए इसमें नए-नए फीचर्स ऐड करती रहती है. क्रूज कंट्रोल अब एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है, वहीं ब्लूटूथ, जीपीएस कनेक्टिविटी ग्राहकों के चुनाव पर स्कूटर के साथ दिए जाएंगे. कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक हीरो इलेक्ट्रिक अब अपनी आरएंडडी फैसिलिट का विस्तार कर रही है जिसमें कम रफ्तार वाली नई जनरेशन धीमी और तेज रफ्तार बनाए जाएंगे.
https://TVS Ntorq 125 का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, इन फीचरों से है लैस










