नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 भारतीय बाजार में 1.45 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. वी1 दो वैरिएंट्स – V1 Pro और V1 Plus में उपलब्ध होगा. विडा V1 Pro की कीमत 1.59 रुपए (एक्स-शोरूम) है. जबकि Vida V1 Plus की कीमत 1.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. वी1 Pro वेरिएंट 165 किमी की आईडीसी रेंज का दावा करता है जबकि V1 Plus में आईडीसी-दावा की गई रेंज 143 किमी है. स्कूटर को पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है जो स्कूटर के साथ आता है. इसके साथ ही पब्लिक फास्ट चार्जर भी हैं जिसे विडा लगा कर रहा है. इसके अलावा, बैटरी पैक पोर्टेबल है इसलिए इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है.
https://इस लड़की की बाबा वेंगा से हो रही तुलना, 2022 में 10 भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच
विडा V1 Pro 3.2 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. जबकि V1 Plus वैरिएंट 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड का समय लेता है. दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है. फीचर्स की बात करें तो Vida V1 में क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, कीलेस कंट्रोल, SOS अलर्ट, फॉलो-मी होम हैडलैंप्स, फाइंड-मी लाइट्स, LED लाइटिंग और भी बहुत सारे फीचर्स दिए गए है. बड़े अंडर-सीट स्टोरेज के कारण Vida V1 काफी प्रैक्टिकल भी लगता है. साथ ही, राइडर के लिए 7-इंच की TFT स्क्रीन है जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है. विडा ने स्कूटर को रिवर्स असिस्ट, टू-वे थ्रॉटल और क्विक ओवरटेक के लिए बूस्ट मोड से भी लैस किया है. इसके अलावा, इसमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी भी है.
https://Oppo A77s भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस










