আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero Maestro Edge 125 कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार ग्राफिक्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: July 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार ग्राफिक्स के साथ नए Maestro Edge 125 स्कूटर को लॉन्च किया है. इसकी कीमत ड्रम वेरिएंट के लिए 72,250 रुपए, डिस्क वेरिएंट के लिए 76,500 रुपए और कनेक्टेड वेरिएंट के लिए 79,750 रुपए एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है. नया Maestro Edge 125 सेगमेंट फर्स्ट प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, कॉल अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हीरो कनेक्ट जैसे फीचर्स से लैस है. कंपनी का कहना है कि स्कूटर में मिलने वाले नए फीचर्स राइडर के स्कूटर चलाने के अनुभव को बदल देंगे. इस स्कूटर में ‘XSens Technology’ के साथ 124.6cc बीएस-6 कम्प्लायंट प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है.

http://Yamaha Fascino 125 FI Hybrid भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

यह इंजन 7000 rpm पर 9 bhp का पावर और 5500 rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क-ऑन-डिमांड जेनरेट करता है.  नई Maestro Edge 125 के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो यह बिल्कुल नए शार्प हेडलैंप, शार्प फ्रंट डिजाइन, नए स्पोर्टी डुअल टोन स्ट्राइप पैटर्न, मास्क्ड विंकर्स और नए प्रिजमैटिक रंगों सहित कई नए डिजाइन एलिमेंट्स से भरी हुई है. इसका कनेक्टेड वेरिएंट दो नए प्रिज्मेटिक रंगों- प्रिजमैटिक येलो और प्रिजमैटिक पर्पल में आता है. डिस्क संस्करण छह रंगों में उपलब्ध है- कैंडी ब्लेजिंग रेड, पैंथर ब्लैक। पर्ल सिल्वर व्हाइट, मैट टेक्नो ब्लू, प्रिजमैटिक येलो और प्रिजमैटिक पर्पल. ड्रम वेरिएंट चार रंगों- कैंडी ब्लेजिंग रेड, पैंथर ब्लैक, पर्ल सिल्वर व्हाइट और मैट टेक्नो ब्लू में उपलब्ध है.

http://IPL के बाकी बचे मैचों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now