नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एंट्री लेवल HF Deluxe बाइक अपडेट की है. कंपनी ने इस बाइक के 3 नए वेरिएंट्स पेश किए हैं. अब यह बाइक कुल 5 वेरिएंट्स में खरीदी जा सकती है. इनमें किक स्टार्ट + स्पोक वील्ज, किक स्टार्ट + अलॉय वील्ज, सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज, सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज (ब्लैक वर्जन) और सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज i3S वर्जन वेरिएंट्स शामिल हैं. कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में इस बाइक को BS6 इंजन के साथ बाजार में उतारा था. बीएस6 एचएफ डीलक्स में ‘Xsens’ टेक्नॉलजी के साथ फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जिससे बाइक 9 पर्सेंट ज्यादा माइलेज और बेहतर अक्सेलरेशन देती है.
http://केंद्र का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी
हीरो की इस कम्यूटर बाइक में 97.2 cc का इंजन है. अपडेटेड इंजन 8,000 rpm पर 7.94 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. नई एचएफ डीलक्स को हीरो के जयपुर स्थित रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट (R&D) हब, सेंटर ऑफ इनोवेशन ऐंड टेक्नॉलजी में डिजाइन और डिवेलप किया गया है. बाइक पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. साथ ही यह दो नए कलर में बाजार में पेश की गई है. बीएस6 एचएफ डीलक्स अब कुल पांच कलर में मिलती है. इनमें रेड के साथ ब्लैक, पर्पल के साथ ब्लैक, ग्रे के साथ ब्लैक और दो नए कलर- ग्रीन के साथ टेक्नो ब्लू और हेवी ग्रे शामिल हैं.
http://65 साल की महिला ने 14 महीनों में 8 बच्चियों को दिया जन्म!
HF Deluxe के पांचों वेरिएंट्स की कीमत
किक स्टार्ट + स्पोक वील्ज- ₹48,000, किक स्टार्ट + अलॉय वील्ज- ₹49,000, सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज- ₹ 57,175, सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज (ब्लैक वर्जन)- ₹57,300, सेल्फ स्टार्ट + अलॉय वील्ज i3S वर्जन- ₹58,500.
गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ का ट्रेलर जारी https://t.co/ghaUbJaZPr
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 22, 2020










