আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero ने दिया चैलेंज, घर बैठे जीत सकते हैं Xpulse 200 बाइक

Published on: April 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. लॉकडाउन में घर बैठे हीरो मोटोकॉर्प कंपनी लोगों को नई xpulse 200 बाइक जीतने का सुनहरा मौका दे रही है. हीरो मोटोकॉर्प ने HeroCoLabs- द डिजाइन चैलेंज के नाम से एक चैलेंज की शुरुआत की है. इस चैलेंज में आप अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए मोटरसाइकिल के लिए ग्राफिक्स डिजाइन तैयार कर सकते हैं. हीरो मोटोकॉर्प का ये चैलेंज दो कैटेगरी में होगा. चैलेंज में भाग लेने वालों को Hero Splendor+ के लिए ग्राफिक्स (चैलेंज #1) या हीरो टी शर्ट/हीरो राइडिंग जैकेट (चैलेंज #) या दोनों डिजाइन करने होंगे. वहीं जीतने वाले को टॉप प्राइज के तौर पर हीरो की XPulse 200 बाइक मिलेगी.

http://देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने इन 7 बातों में मांगा आपका साथ

अगर आप इस चैलेंज में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट heromotocorp.com या herocolabs.com पर विजिट कर सकते हैं. यहां जाकर रजिस्ट्रेशन कर एंट्री सबमिट करनी होगी. एंट्री की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2020 है. इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प टॉप 50 डिजाइन्स को वोटिंग के लिए अपनी माइक्रोसाइट पर पोस्ट करेगी. इसके अलावा चैलेंज में हिस्सा लेने वाले लोगों को भी अपने सोशल मीडिया के जरिए वोट जुटाने का मौका दिया जाएगा. बता दें कि विजेता के निर्णय में माइक्रोसाइट पर मिली वोटिंग की अहम भूमिका है. इसके अलावा कंपनी द्वारा गठित इंटर्नल ज्यूरी भी चैलेंज के विजेता के बारे में फैसला लेगा.

http://मिलने के लिए बनाता था दबाव, मना करने पर महिला समेत तीन की कर दी थी हत्या, 3 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now