नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने Destini 125 XTEC स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है. डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी देश भर में सभी अधिकृत हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर दो ट्रिम्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी. जहां स्टैंडर्ड वेरिएंट 69,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं Destini 125 XTEC की कीमत 79,990 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी. नया आकर्षक हीरो डेस्टिनी 125 ‘एक्सटीईसी’ कई नए डिजाइन और थीम एलिमेंट्स के साथ आता है, जो इसके लुक और अपील में इजाफा करता है. जैसे कि नए एलईडी हेडलैंप, नए क्रोम हिंट के साथ आकर्षक रेट्रो डिजाइन. इसके अलावा स्कूटर को नया नेक्सस ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है.
https://वन कर्मचारियों के बाद अब हड़ताल पर रेंजर, चौकीदार के भरोसे जंगल
हीरो की i3S टेक्नोलॉजी, (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), फ्रंट यूएसबी चार्जर, कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ न्यू डिजी एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और सीट बैकरेस्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स और ज्यादा आराम पहुंचाते हैं और राइडिंग एक्सपीरियंस में इजाफा करते हैं. इसमें 125cc का बीएस-6 इंजन मिलता है. यह इंजन 7000 rpm पर 9 bhp का पावर आउटपुट देता है और हाई-परफॉर्मेंस राइड के लिए 5500 rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ब्रांड के परफॉरमेंस और कंफर्ट के वादे को पूरा करते हुए नया डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी ज्यादा माइलेज के लिए i3S पेटेंट टेक्नोलॉजी के साथ आती है.
https://समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले जनसूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपए अर्थदंड










