पिथौरा. स्थानीय पुलिस थाना के सामने नवनिर्मित शहीद स्मारक में प्रत्येक मंगलवार को वृहद साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में बड़े व्यवसायी भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. इसके कारण क्षेत्र में देश प्रेम एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो रही है. क्षेत्र के कुछ व्यवसायी एवं समाजसेवियों द्वारा स्थानीय पुलिस थाना के सामने बनवाए गए शहीद स्मारक ने क्षेत्र में शहीदों के प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक व्यक्ति में बढ़ा दी है. नगर में मंगलवार अवकाश का समय व्यवसायी स्मारक में साफ-सफाई कर बिता रहे हैं.
इस दौरान युवक स्मारक की सफाई किसी मंदिर की तरह पूरी श्रद्धा से करते दिखते हैं. इस मार्ग पर चलने वाले लोग शहीदों के प्रति नगरजनों का समर्पण देखकर वे भी सिर झुकाकर शहीदों को प्रणाम करते देखे जा सकते हैं. निःशुल्क निःस्वार्थ सामूहिक इस सेवा से इस मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति अभिभूत हो जाता है. मंगलवार सुबह से ही नगर के युवकों में गुरुदीप चावला, रितेश मोहंती, सुरेंद्र पांडे, लक्ष्मी मोहंती, मयंक पांडे, शेखर नायडू, मुकेश गुप्ता, पुलिस थाना से भी दो आरक्षक साफ-सफाई कार्य में जुटे दिखे.
http://पति को हुआ प्यार, प्रेमिका से डेढ़ करोड़ लेकर पत्नी तलाक को तैयार
श्रीमती रामवती शुक्ला का निधन

पिथौरा. स्थानीय पुरोहित पंडित लालमणि शुक्ला (केजउ महाराज) की धर्मपत्नी श्रीमती रामवती शुक्ला का मंगलवार अलसुबह निधन हो गया. वे 78 वर्ष की थीं. वे रायपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोदकांत शुक्ला, होटल व्यवसायी संजू शुक्ला, कौशल शुक्ला की माता एवं पत्रकार ऋषिकेश शुक्ला, राजा शुक्ला की बड़ी मां थीं.
http://टीम इंडिया को झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल
VIDEO : सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर रिलीज https://t.co/jajL3se5k2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 5, 2021







