रायपुर. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इधर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके अलावा 10 मैदानी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार शाम 4.30 बजे एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया. इसके मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है.
https://शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन
वहीं गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इससे पहले रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को रेड अलर्ट जारी किया. इसके मुताबिक अब से सोमवार दोपहर तक प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. यहां वज्रपात भी हो सकता है. वहीं एक आरेंज अलर्ट जारी कर कहा गया है कि अगले 24 घंटों में बस्तर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और वज्रपात की भी संभावना है.
https://गंगा स्नान कर की पूजा, फिर मंदिर में काट कर चढ़ा दी जीभ







