रायपुर. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग समेत उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिलासपुर और रायपुर संभाग में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सौराष्ट्र और लगे हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर में एक चक्रवात बन गया है जिसके अगले 24 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है. इसके साथ-साथ दूसरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में भी है. दोनों सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में भारी मात्रा में नमी आएगी. इससे सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर जिले में एक-दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दोनों सिस्टम का प्रदेश पर असर रविवार को सुबह तक रहने के आसार हैं.
http://रानू मंडल ने अब उदित नारायण के साथ रिकॉर्ड किया गाना, देखिए VIDEO
गांधी जयंती के अवसर पर ‘‘शुष्क दिवस’’ घोषित
कांकेर. कलेक्टर केएल चौहान द्वारा 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मदिरा के फुटकर दुकानों को बंद रखने हेतु ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया गया है. उन्होंने कांकेर जिले के अंतर्गत संचालित सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन व मद्य भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने तथा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंधित एवं नियंत्रण रखने अधिकारियों को निर्देशित किया है.
http://राजमन बेंजाम होंगे चित्रकोट उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी, एआईसीसी ने लगाई मुहर







