আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Published on: July 10, 2022
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने सोमवार को बीजापुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और गरियाबंद में भारी से अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है. कोण्डागांव, कांकेर, धमतरी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का आरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बालोद, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है.

https://मां काली विवाद के बीच पीएम मोदी बोले- देवी का आशीर्वाद भारत के साथ

बीजापुर के दक्षिणी छोर पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और पड़ोस के तटीय क्षेत्रों पर स्थित है, जो संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. मॉनसून की ट्रफ अब बीकानेर, सीकर, शिवपुरी, सतना, झारसुगुडा, दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से गुजरकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इससे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

https://क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे पीएम किसान योजना के रुपए, ऐसे करें चेक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now