बीजापुर. सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में अंतरराज्यीय क्रिकेट खिलाड़ी समेत 2 की मौत हो गई. जबकि, एक साथी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जगदलपुर निवासी दो क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश (अक्कू) और करनदीप अंतरराज्यीय क्रिकेट खेलकर दोपहर करीब 1 बजे बीजापुर से जगदलपुर वापस जा रहे थे. तभी मातवाड़ा मोड़ पर सामने से आ रहे नकुलनार निवासी मोहन लेकामी की बाइक उनसे जा भिड़ी. आमने-सामने हुई इस टक्कर में खिलाड़ी अविनाश व मोहन के सिर पर चोट लगी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मोहन अपनी पत्नी के साथ बहन के घर कुटरू के पेदुमपाल जा रहे थे.
http://रूपकुमारी ने प्रदेश सरकार के बज़ट को बताया एक आत्ममुग्ध सरकार के झूठ का पुलिंदा
अविनाश के साथ बैठे करनदीप को गंभीर चोट आई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने करनदीप को भैरमगढ़ अस्पताल भेजा, जहां से उसे जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं मोहन लेकामी की पत्नी का इलाज भैरमगढ़ अस्पताल में चल रहा है. वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि भोपालपट्नम में हुई अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को विशाखापट्नम और उमरकोट (ओड़िशा) के बीच फाइनल मुकाबला था. अविनाश उमरकोट की ओर से खेले थे. हालांकि इस मैच में विखापट्नम ने उमरकोट को हराकर अपनी जीत दर्ज की थी.
http://खुशखबरी : एसबीआई ने होम लोन ब्याज दर में की कटौती, कई और भी रियायतों का ऐलान







