कोरबा. हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर अब बुधवार सुबह कोरबा में फूट गई. इसके चलते तीन बस्तियां डूब गईं. आनन-फानन में नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकाल सामुदायिक केंद्र में शिफ्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार कोरबा के सीतामढ़ी होकर हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर निकलती है. यहीं से आगे नहर जांजगीर, सक्ती होते हुए रायगढ़ जाती है. इस नहर से धान की खरीफ फसल के लिए पानी छोड़ा जा रहा है. इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे नहर का तटबंध फूट गया. इसके चलते तेजी से पानी बाहर आया और आस-पास की निचली बस्तियों में भरना शुरू हो गया. उस दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे.
https://‘लाल सिंह चड्ढा’ का नया गाना रिलीज, चला अरिजीत सिंह की आवाज का जादू
अचानक घरों में पानी घुसने पर लोगों की नींद खुली तो हड़बड़ा कर बाहर निकले. इमलीडुग्गू, बंसोड़ मोहल्ला और खंडाला बस्ती डूब चुके थे. मोहल्लों में 4-5 फीट तक पानी भरा था. इसकी चपेट में 40-45 मकान आए हैं. सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. जो जितना अपना सामान घरों से निकाल सकता था, लेकर बाहर आया. सभी को सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया है. वहां निगम और प्रशासन की टीम ने लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की. बाद नहर में पानी सप्लाई बंद कर दी गई है. इसके चलते रायगढ़, जांजगीर, सक्ती में सिंचाईं के लिए पानी पहुंचना बंद हो गया है. दो दिन पहले जांजगीर में भी यही नहर फूटी थी.
https://प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी







