আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘गोरे गोरे मुखड़े पे’ जमकर थिरकीं हर्षाली मल्होत्रा, वीडियो वायरल

Published on: October 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हर्षाली ने हाल ही में अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बॉलीवुड के हिट सॉन्ग ‘गोरे गोरे मुखड़े पे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. मुन्नी का यह डांस वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हो रहे हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हर्षाली के डांस वीडियो में उन्हें पीला लहंगा और पिंक टॉप पहने देखा जा सकता है. जिसमें काफी क्यूट लग रही हैं.

https://Hero Maestro Edge 110 नए कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानिए कीमत

इसके साथ ही सॉन्ग ‘गोरे गोरे मुखड़े पे’ पर उनका बेहतरीन डांस मूव्स लोगों को उनका दिवाना बना रहा है. जिसके चलते वीडियो पर उनके फैंस लव और फायर इमोजी के साथ ही उनकी सराहना कर रहे हैं. बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा ​ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से की थी. इस फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा मुन्नी का किरदार निभाती हुई दिखाई दी थी. हर्षाली मल्होत्रा को इस फिल्म ने रातोंरात सफलता दिलाई थी. फिल्म में हर्षाली के जबरदस्त अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था.

https://VIDEO : सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now